भिंड के आसमान पर बादलों का डेरा:न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी, मावठा गिरने की संभावना

भिंड जिले में रविवार शाम से हल्के बादलों ने आसमान को ढक लिया है इस वजह से तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि, बादलों की चादर ने सूरज की गर्मी को धरती तक पहुंचने से रोक दिया, जिससे ठंड का असर बरकरार है। आज सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की पूर्वी हवाएं 11-22 किमी प्रति घंटे से बहती रहीं। इस समय आर्द्रता 65-89% रही, जिससे हवा में नमी का अहसास हुआ। बादल 73% आसमान पर छाए रहे। सोमवार को दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन में हल्की उत्तर-पूर्वी हवाएं 7-11 किमी प्रति घंटा से बहती रही। लगातार तापमान गिरने से फसलों की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगमी दिनों में बारिश होने की आशंका है। बारिश से महावट के चलते गेहूं, चना और सरसों को फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *