भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी सरोवर में आज (सोमवार) दोपहर एक नवजात का भ्रूण मिला है। भ्रूण लगभग चार से पांच महीने का बताया जा रहा है। दरअसल, गौरी सरोवर के पास टहल रहे लोगों ने पानी में कुछ संदिग्ध वस्तु देखी। नजदीक जाकर देखा तो यह भ्रूण निकला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। अवैध गर्भपात की आशंका प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भ्रूण को किसी प्राइवेट तथाकथित नर्स द्वारा अवैध गर्भपात कर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के प्राइवेट क्लिनिक और नर्सिंग होम्स की जांच कर रही है। समाज और कानून पर सवाल
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि भ्रूण के फेंके जाने के पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


