भिंड में किसान की गोली मारकर हत्या:भाई की रंजिश में गई जान; बचाने आए 11 साल के बेटे का सिर फोड़ा

भिंड के मौ थाना क्षेत्र के ग्राम सौरा में खेतों पर बने ट्यूबवैल पर 45 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई से आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों ने मृतक के 11 वर्षीय बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मालनपुर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। घटना के वक्त वह अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ खेत पर ही था। रात के समय मालनपुर निवासी रूप​सिंह धोबी और लक्ष्मण सिंह धोबी वहां पहुंचे और घर पर हमला बोल दिया। दोनों ने राजकुमार को गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे बारी-बारी से दो गोलियां मार दीं। पिता को बचाने आए बेटे पर लाठी से वार घटना के दौरान राजकुमार का 11 साल का बेटा शिवम भी वहीं मौजूद था। जब बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके सिर में डंडा मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को रात में ही मौ कस्बे के पीएम हाउस में रखवाया गया है। जेल में हुई थी भाई से दोस्ती, फिर दुश्मनी में बदली स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक राजकुमार का भाई रामवीर सिंह गुर्जर एक मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। जेल में ही उसकी दोस्ती आरोपी रूप सिंह धोबी से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक दोस्ताना रहा, लेकिन बाद में किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जाता है कि रात के समय आरोपी रूप सिंह और लक्ष्मण सिंह, रामवीर सिंह की तलाश में ही सौरा गांव पहुंचे थे। रामवीर के नहीं मिलने पर उनकी बहस उसके भाई छुन्ना से हुई और इसी रंजिश के चलते उन्होंने छुन्ना को गोली मार दी। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश मौ थाना टीआई रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी ​लगते ही पुलिस देर रात घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी जब्त कर ली है। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरो​पी मालनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *