भिंड में कुएं में मिला युवक का शव:एक दिन पहले घर से बिना बताए निकला; परिजन बोले- मानसिक तनाव में था

भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के असनेहट गांव के खेत में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, गुरुवार सुबह वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजन तलाश के लिए निकले। इस दौरान युवक का शव खेतों के बीच बने कुएं में मिला। पुलिस की मौजूदगी में कुएं से शव निकलवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मिहोना पुलिस ने बताया कि, असनेहट गांव निवासी भूपेंद्र पिता लोकेंद्र सिंह (28) पेशे से टाइल्स का कारीगर था। वो, पिछले एक सप्ताह से बीमारी से जूझ रहा था। इस वजह से तनाव में था।गुरुवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग टोली बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में तलाश के लिए निकले। इस दाैरान रात के समय युवक का बूलन कैप खेतों के बीच कुएं पर रखा मिला। इस पर लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कुएं में बांस डालकर देखा तो उन्हें एक शव नजर आया। इसके बाद ​​मिहोना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कुएं से निकलवाई गई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए लहार भेज दिया। शुक्रवार को पीएम के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रयागराज में ड्यूटी कर रहे थे पिता करीब तीन साल पहले भूपेंद्र की शादी हो गई थी। परिवार की स्थिति कमजोर है। उसके पिता प्रयागराज में इन दिनों प्राइवेट सिक्योरिटी में तैनात है। घटना के दिन वह ड्यूटी पर थे। इधर बेटे की मौत होने से परिवार सदमें में हैं। पिता को सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *