भिंड में झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की मौत:सर्दी-खांसी का इलाज कराने गया था, डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस

भिंड जिले के मिहोना कस्बे में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 40 वर्षीय किसान की जान चली गई। सर्दी-खांसी के इलाज के लिए क्लिनिक पहुंचे किसान को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डॉक्टर विजय बंगाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जगनपुरा गांव निवासी अखिलेंद्र उर्फ नीरू सिंह राजावत (40) को सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत थी। वह 13 दिसंबर 2025 की दोपहर इलाज कराने के लिए मिहोना कस्बे के कश्मीर क्षेत्र स्थित झोलाछाप डॉक्टर विजय बंगाली की क्लिनिक पर गए थे। इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत इलाज के दौरान डॉक्टर ने जैसे ही अखिलेंद्र को इंजेक्शन लगाया, उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद FIR, आरोपी फरार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने आरोपी विजय बंगाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर मिहोना से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *