भिंड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत:12 से ज्यादा घायल हुए; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

​​भिंड जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में एक पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बुधवार देर रात हुई घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना असवार थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना रात करीब पौने नौ बजे की है। जानकारी के मुताबिक मगरौल गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर 30 से 40 लोग एक शादी समारोह में लहार जा रहे थे। ये सभी लड़की पक्ष के लोग बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, तभी बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में पुलिया के पास मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घायलों को सेंवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने लहार जा रहे थे। लहार तहसीलदार राजकुमार नागौरिया का कहना है कि 5 से 6 लोग घायल है वहीं तीन लोगों के मौत होने की बात बताई जा रही है। सभी को दतिया जिले के सेंवढ़ा में उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजे गए हैं। मृतकों के नाम
मांडवी पत्नी मनोज यादव (40) निवासी मंगरौल
गीता पत्नी भानसिंह यादव ​(50) निवासी रामपुरा सेंवढ़ा
अनुराधा पुत्री सतेंद्र यादव (17) साल निवासी मंगरौल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *