भिंड में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में आग, एक मौत:10 घंटे से आग बुझाने की कोशिश जारी, कई किमी दूर से दिख रहा धुआं

भिंड के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई। आग रविवार सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप लिया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश की जारी है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इस दौरान में एक कर्मचारी सूरज बाथम की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय फैक्ट्री में 76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग और धुएं को देखकर बाहर निकाल लिया गया था। बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां पर या आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। दमकल कर्मचारियों को अचेत मिला था फैक्ट्री कर्मचारी
सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम पराग जैन को फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया था कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाते समय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मौ की दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट कर रहा था कर्मचारी
फैक्ट्री कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दमकलकर्मियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो सूरज बाथम का झुलसा हुआ शव मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम गोहद अस्पताल में कराया जा रहा है। सूरज के पिता देशराज बाथम अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां सुधा बाथम ग्वालियर में रहकर मजदूरी करती हैं। सूरज बचपन से ही अपने मामा जितेंद्र माझी निवासी आलमपुर के घर रहकर बड़ा हुआ था। तस्वीरों में देखिए फैक्ट्री में लगी आग…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *