भिंड के रावतपुरा सरकार थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला टोला गांव का है। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टोला गांव की रहने वाली एक युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले युवती, युवक के साथ घर के भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात को लेकर लड़की के परिवारजनों में आक्रोश बना हुआ था। लड़के परिवार को घेरा था, बाइक जलाई
इधर लड़के के परिवारजन छह माह से अपने गांव के पैत्रक मकान पर नहीं गए थे। बुधवार की दोपहर लड़के का पिता स्वामी शरण दुबे अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव पहुंचे। तभी कुछ लोगों को जानकारी लगी। बताया जाता है कि इसी समय विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक लड़की के पक्ष के लोग हथियार लेकर आ गए। इस पर लड़के के पिता व मां घर के अंदर दरवाजा लगाकर सुरक्षित हो गए। इधर लड़की पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग की गई। घर के बाहर रखी बाइक को जला दिया गया। पुलिस ने परिवार को सुरक्षित निकाला
इस मामले की जानकारी स्वामीशरण दुबे द्वारा रावतपुरा थाना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वामीशरण दुबे व उनकी पत्नी को घर के अंदर से सुरक्षित निकाला और शिकायती आवेदन पर जांच शुरू कर दी थी। स्वामीशरण की शिकायत पर पुलिस ने शांतकुमार उर्फ गुड्न व्यास, स्वदेश, राजीव और अभिषेक व्यास के खिलाफ हवाई फायरिंग, आगजनी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। इधर शांतकुमार उर्फ गुड्न की शिकायत पर स्वामीशरण दुबे के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।


