भिंड में बोरे में भरकर फेंका शव, हत्या की आशंका:तीन दिन से लापता थी अफसाना, गुमशुदगी दर्ज होते ही मिला शव

भिंड जिला में बोरे में युवती की लाश मिलने के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय अफसाना खां के रूप में हुई है, जो ग्राम बड़पुरा की रहने वाली थी। शव की पहचान मृतिका के पिता ने की है। बताया गया कि अफसाना बीते तीन दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को ही थाने में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन उसका शव मिलने की खबर सामने आई। यह सनसनीखेज मामला सुरपुरा थाना क्षेत्र का है। सोई गांव के पास बंबा की पुलिया के नजदीक एक सिला हुआ बोरा पड़ा मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कटवाया, तो उसके अंदर युवती का शव मिला। जिस तरह शव को बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंका गया, उससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। आज दर्ज हुई थी गुमशुदगी पुलिस के अनुसार, अफसाना खां तीन दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बुधवार को सुरपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कुछ ही घंटों बाद उसकी लाश मिलने से परिजन सदमे में हैं। क्राइम एंगल से जांच, कई सवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती की हत्या किसने की, कहां की गई और शव को यहां क्यों फेंका गया—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस क्राइम एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मृतिका के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *