MP बजट में देवास को मिलीं सिर्फ सड़कें:मेडिकल कॉलेज नहीं; कांग्रेस बोली- 5 विधायक और सांसद BJP के, फिर भी हाथ खाली

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र 2026 पेश किया। इस बजट में देवास जिले को चुनिंदा सड़कों और आवासीय योजनाओं के अलावा कोई बड़ी सौगात नहीं मिली है। पड़ोसी जिले शाजापुर सहित अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई, लेकिन देवास के लिए ऐसी कोई बड़ी योजना नहीं आई। इससे स्थानीय नागरिकों में निराशा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बजट को ‘ऐतिहासिक’ और ‘अब तक का सबसे बड़ा’ बताया है। उन्होंने कहा, “यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।” लाड़ली बहना के लिए 23 हजार करोड़ सेंधव के अनुसार, बजट में गौशालाओं के लिए विशेष प्रावधान हैं और किसानों को 1 लाख सोलर पंप देने की योजना है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है। फसल बीमा के लिए 1,300 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। कांग्रेस बोली- मेडिकल कॉलेज की घोषणा नहीं होना खेदजनक दूसरी ओर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनीष चौधरी ने बजट को देवास के लिए ‘निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने कहा, “जिले के सभी पांचों विधायक और सांसद भाजपा से होने के बावजूद देवास में मेडिकल कॉलेज की घोषणा न होना खेदजनक है।” उन्होंने स्वीकार किया कि बजट में छोटी-मोटी सड़कों की बात अवश्य की गई है। सज्जन वर्मा के कार्यकाल में बिछा था सड़कों का जाल चौधरी ने पूर्व लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि तब देवास में सड़कों का जाल बिछाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि देवास के साथ ‘अछूता व्यवहार’ किया गया है और यह बजट स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए विचारणीय है कि सरकार में उनकी क्या स्थिति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *