भिंड में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का:दिन में भी 3 डिग्री की गिरावट; 10 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

भिंड में शादी-ब्याह के सीजन के बीच सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। नवंबर खत्म होने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है और दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह ठंड का असर काफी तेज हो गया है। हालात यह हैं कि रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शनिवार की रात उत्तरी-पूर्वी दिशा से 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी है। हवा के बदलते रुख और सुबह की ठंड के कारण रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
अब तक भिंड का दिन का औसत तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। लेकिन ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। धूप में भी पहनने पड़ रहे गर्म कपड़े
पिछले दो दिनों से शहर में दिन के समय भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। पहले जहां लोग केवल सुबह-शाम ही ठंड से बचने के लिए स्वेटर या जैकेट पहनते थे, वहीं अब दोपहर में धूप होने के बावजूद लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। धूप के तेवर भी अब ठंडे पड़ गए हैं। अलाव का सहारा ले रहे लोग
रात के समय लोग सिर और कान ढककर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कई लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि ठंड अचानक बढ़ने से उनकी दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *