भिंड में 3 दिन बाद राहत, 11.30 बजे निकली धूप:छतों-पार्कों में लोग सेंक रहे शरीर; पारा 6 डिग्री, शाम होते ही गिर रही ओस

भिंड जिला कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से यहां सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए थे। बुधवार सुबह भी घने कोहरे से शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुला और सुबह 11:30 बजे हल्की धूप खिली। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और छतों, आंगन व पार्कों में धूप सेंकने निकल पड़े। शाम 4.30 बजे से बढ़ने लगती है ठिठुरन शहरी और ग्रामीण इलाकों में शाम 8 बजे के बाद ओस गिरना शुरू हो जाती है। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी बहुत कम रहती है, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थमी हुई है। शाम 4:30 बजे के बाद सर्दी का असर फिर बढ़ जाता है और रात 7 बजे तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। जनवरी में और गिरेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी दिशा से 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। एडवाइजरी: विशेषज्ञों ने जनवरी में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने, सिर ढककर रखने और मॉर्निंग वॉक पर थोड़ी देर से निकलने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *