भिलाई| इस्पात नगरी भिलाई में निवासरत बांग्ला के कवि और दुलाल समाद्दार के कविता संग्रह “निर्वाचित कविता” का विमोचन आन्तरजातिक पुस्तक मेला कोलकाता साल्ट लेक, पश्चिम बंगाल में हुआ। बिहार बंगाली समिति, पटना के स्टाल नं 485 में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. तपोधीर भट्टाचार्य ने किताब का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यिक तन्मय वीर ने की। इस अवसर पर कहानीकार सुकुमार रूज, दुर्वासा पत्रिका के संपादक विश्वजीत बागची, कवि साहित्यकार समरेंद्र विश्वास, कहानीकार बिथी ब्राह्म, डॉ. सेनगुप्ता, प्रदीप बसु, बिहार बंगाली समिति के अध्यक्ष विद्युत पाल और डॉ. दीपक कुमार सेन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तन्मय वीर ने किया।


