भिलाई के सिसकोल कंपनी में दर्दनाक हादसा:क्रेन ऑपरेट करते वक्त मजदूर की मौत, लोहे का प्लेट स्लिप होकर मजदूर के उपर गिरने से मौके पर ही तोड़ा दम

हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लेखूराम कौशल सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन को वह खुद ही ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लोहे के प्लेट स्लिप हो गए और सीधे लेखूराम के ऊपर गिर पड़े। प्लेट के भारी वजन के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर ही है और घटना के बारे में मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि प्लांट में हादसे की सूचना सुबह मिली थी। इसके बाद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *