भिलाई निगम में जोन आयुक्तों का हुआ कार्य विभाजन:आयुक्त ने की सभी जोन में अलग-अलग जोन आयुक्तों की पदस्थापना

नगर पालिक निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम के पांचों जोन में अलग-अलग आयुक्त की पदस्थापना कर दी है। उन्होंने सभी आयुक्तों को पुराने क्षेत्र की ही जिम्मेदारी दी है। केवल जोन चार खुर्सीपार में अमर नाथ दुबे को जोन आयुक्त बनाया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय विभागीय कार्यो में कसावट लाने के लिए किया है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर अमरनाथ दुबे की पदस्थापना नगर पालिक निगम भिलाई में की गई थी। इसके बाद उन्होंने खुर्सीपार जोन 4 में कार्य की जिम्मेदारी दी है। आयुक्त राजीव पाण्डेय ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किया है कि वो निगम क्षेत्र में कराये जा रहे विकास/निर्माण कार्यों को सही गुणवत्ता के साथ कराएं। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से परिपालन कराएं, जिससे इसका लाभ सीधा जनता को मिले। जाने किसे किस जोन का मिला प्रभारी निगम आयुक्त के आदेश पर जोन क्रमांक -1 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक-02 वैशालीनगर में येशा लहरे, जोन क्रमांक-03 मदर टेरेसा नगर में सतीश यादव, जोन क्रमांक-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में अमरनाथ दुबे और जोन क्रमांक-05 सेक्टर 06 में कुलदीप गुप्ता को जोन आयुक्त के कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *