भिलाई में बीएसएफ का वॉकथॉन आयोजित:‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत दिया एकता का संदेश

दुर्ग जिले के भिलाई में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एक वॉकथॉन का आयोजन किया। सोमवार (29 सितंबर) सुबह आयोजित इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, विविधता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह अभियान देशव्यापी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल का हिस्सा है। वॉकथॉन सामरिक मुख्यालय परिसर से शुरू होकर साईं मंदिर चौक, रिसाली चौक, डीपीएस चौक और एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय से होते हुए वापस सामरिक मुख्यालय में खत्म हुआ। सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी पूरे रास्ते जवानों ने एकता, जागरूकता और फिटनेस का संदेश दिया। उनके नारों और उत्साह ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे कई नागरिक भी प्रेरित हुए। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल केवल नक्सल विरोधी अभियानों और सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज को जोड़ने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी करता है। जवानों ने फिटनेस का दिया मैसेज जवानों के अनुसार, वॉकथॉन से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है और यह नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित व्यायाम और फिटनेस बेहद जरूरी है, और बीएसएफ ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को इसी दिशा में संदेश दे रहा है। सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया), छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (पीएसओ) गिरधारी लाल मीणा ने किया। इसमें बीएसएफ के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *