भिलाई में महिला और नाबालिग से रेप:प्रेम-प्रसंग में फंसाकर और शादी का झांसा देकर वारदात दिया अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में महिला और नाबालिग के साथ रेप किया गया है। नाबालिग को प्रेम-प्रसंग में फंसाकर और महिला को शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। एक तलाकशुदा महिला ने मोहम्मद फारूक नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 13 साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वे 2012 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा और संबंध बनाता रहा। हाल ही में महिला को पता चला कि फारूक किसी अन्य महिला के साथ जुड़ गया है। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। छावनी पुलिस ने धारा 376(2)(N) IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म दूसरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। डबरा पारा निवासी हेमंत मानिकपुरी पर एक नाबालिग लड़की का दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। नाबालिग का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद जब उसने आरोपी से उसे और बच्चे को अपने साथ रखने और शादी करने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद यह मामला भिलाई-3 थाने पहुंचा। पुलिस ने हेमंत मानिकपुरी पर धारा 376(2)(N) IPC और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कदम तेज किए जाएंगे, ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *