भिलाई में संविधान बचाओ सभा:पूर्व सीएम का आरोप- सरकार ने किया संविधान की मूल आत्मा से छेड़छाड़, देश का संविधान खतरे में

कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार संविधान की मूल आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग भिलाई के सेक्टर 6 स्थित कला मंदिर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को बनाए रखने और केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरण करना था। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार लगातार संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है, साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता को लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में आज संविधान खतरे में है। संसद और विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। न्यायपालिका, कार्यपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी आज दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं, व्यापारियों और उद्यमियों को डराने का आरोप लगाया। इंदिरा गांधी के आपातकाल की तुलना आज की स्थिति से की बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि उस समय गरीबों के हित में भी कई फैसले लिए गए थे और खुद इंदिरा गांधी ने चुनाव करवा कर लोकतंत्र की बहाली की थी। जबकि आज स्थिति यह है कि मीडिया तक सरकार के खिलाफ बोलने से डरती है। सभा में मौजूद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन कुरैशी समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *