भिवाड़ी में तेल के ड्रम में पैककर शराब की तस्करी:अहमदाबाद भेजने के लिए किया गया था बुक, मार्केट में 4 लाख रुपए कीमत; ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार

भिवाड़ी पुलिस ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई में शहर के रीको चौक स्थित निटको लॉजिस्टिक कंपनी से 4 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां से गुजरात के अहमदाबाद में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 38 तेल के ड्रम में छिपाकर रखे गए 1938 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए। इनमें कुछ अंग्रेजी ब्रांड की शराब शामिल है। शराब को इस तरह से पैक किया गया था कि जांच के दौरान यह तेल के ड्रम ही लगें। डीएसपी कैलाश चौधरी के अनुसार, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक योगेश पारीक (रायला पिलानी झुंझुनू निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि तावडू का एक व्यक्ति इन ड्रम को ट्रांसपोर्ट में रखकर गया था और इन्हें अहमदाबाद भेजने के लिए बुक किया गया था। ट्रांसपोर्ट मालिक का दावा है कि उसे ड्रम में शराब होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *