भिवानी में मध्य प्रदेश की महिला गिरफ्तार:स्टेट बैंक से 10 लाख से भरा बैग चुराया, कैश मैनेजमेंट कंपनी कर्मचारी गया था जमा कराने

भिवानी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैन ब्रांच से 10 लाख रुपए का बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी ने सिटी थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 दिसंबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भिवानी की मैन ब्रांच में कैश जमा करवाने के लिए आया था। जहां पर कैश जमा करवाने के दौरान उनका दूसरा बैग, जिसमें 10 लाख रुपए थे, उसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मध्य प्रदेश की महिला गिरफ्तार सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही अमित कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भिवानी ब्रांच से 10 लाख रुपए का बैग चोरी करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ निवासी रिहाना के रूप में हुई है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान महिला से पूछताछ की जाएगी। वहीं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *