महासमुंद| तेंदूकोना पुलिस ने 21 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भीखापाली में एक आरोपी से 50 नग देशी प्लेन शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की डिपरापारा तालाब महुआ पेड़ के नीचे ग्राम भीखापाली में आरोपी मुकेश सोनी (40) पिता मुखबीर सोनी अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी मुकेश सोनी को पकड़ी जिसके कब्जे से एक सफेद नीला लाइनिंग रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे 50 नग देशी प्लेन शराब (शोले) कुल 9000 एमएल करीब 4000 रुपए मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया है।


