भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों से यात्रियों को लगातार सुविधा मिल रही है। वहीं, यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इनकी अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें मुख्य रूप से जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जनरल कोच से महाराष्ट्र-बिहार जाने वाले यात्रियों के खास ट्रेन बिहार और महाराष्ट्र में जनरल कोच से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह फैसला लगातार बढ़ रही ट्रेनों में जनरल कोच की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। रेलवे 01153/54 देवलाली-दानापुर-मनमाड अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 जनवरी से चला रहा है। यह ट्रेन खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है, जो जनरल कोच में सफर करते हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए देवलाली-दानापुर-मनमाड के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01153 (देवलाली-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन) 28 दिसंबर एवं 4 जनवरी 2025 को देवलाली स्टेशन से चलकर दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01154 (दानापुर-मनमाड अनारक्षित स्पेशल ट्रेन) 23, 30 दिसंबर एवं 6 जनवरी 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:30 बजे मनमाड पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, बुरहानपुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, और आरा।


