जोधपुर के भीतरी शहर घोड़े का चौक स्थित हरिजन बस्ती में एक मकान की पहली मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण मकान में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फायर ऑफिसर जय सिंह ने बताया कि आज सुबह हरिजन बस्ती में एक मकान की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। बिजली की वायरिंग में हुई गड़बड़ी के चलते हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह 8:30 के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले नागोरी गेट फायर स्टेशन से चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए आई।। इसके बाद शास्त्री नगर से और बासनी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। मौके पर फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी हुई थी। इस दौरान कई जगहों पर कमरे के दरवाजे बंद होने की वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई। जिन्हें हथौड़े की सहायता से दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर आग पर काबू पाया गया। करीब 2 घंटे में टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इधर हादसे के बाद मौके पर अपना तफरी मच गई आसपास के लोग भी घबरा गए। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।


