भीमआर्मी ने मोहन बड़ोदिया में संविधान दिवस मनाया:बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जागरूकता रैली निकाली

भीमआर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में संविधान दिवस मनाया। यह आयोजन शुक्रवार दोपहर 2 बजे नवीन अंबेडकर बस स्टैंड पर किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद डीजे के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो मोहन बड़ोदिया के बस स्टैंड, फुलचंद चौराहे और अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली के दौरान ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए और इसका उद्देश्य लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में आसपास के निवासियों, भीमआर्मी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। इस आयोजन में संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। यह जानकारी भीमआर्मी के प्रदेश कमेटी सदस्य संजय बामनिया ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *