डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नागोरी गेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर अंबेडकर के बताए मार्गो पर चलने का आह्वाहन किया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर कुंती देवड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। देहात जिला अध्यक्ष पुखराज दिवराया ने बताया कि डॉक्टर अंबेडकर का जीवन सिर्फ शिक्षा या संविधान तक सीमित नहीं था। अंबेडकर एक सामाजिक क्रांतिकारी थे जिन्होंने जीवन भर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया। उन्होंने वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन चलाए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास बुद्धनगर, डॉक्टर हेम सिंह गहलोत, पार्षद अरविंद गहलोत, रवि खींची, मोहन लीलावत, अनीता परिहार, अशोक भाटी, गौरव गहलोत, दिनेश पिंटू सारस्वत आदि मौजूद रहे।


