भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रवीण महिलांगे

बालोद| जिले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार के लिए बैठक बौद्ध विहार में हुई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद उपस्थित रहे। संबोधित करते हुए कहा कि भीम आर्मी संघर्षों से उपजा हुआ संगठन है। उन्होंने विशेष रूप से बलौदा बाजार कांड का जिक्र किया और बताया कि हमारे साथी प्रवीण महिलांगे ने समाज के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए 9 महीने जेल में बिताए। संगठन की मजबूती और जिले में मिशन के विस्तार के लिए जिला और ब्लॉक कमेटी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष प्रवीण महिलांगे, जिला महासचिव डॉ. प्रशांत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार देशलहरे को बनाया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकेश्वर बक्शी की दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *