भीलवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में रघुपति राघव राजाराम की धुन:जिला कलक्टर ओर एसपी ने राष्ट्रपिता को अर्पित किए फूल, पुष्पांजलि के बाद बापू के प्रिय भजनों को सुना

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय में आज महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को पूरे श्रद्धा और देशभक्ति माहौल में मनाया गया ।इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम सहित गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति हुई । कलेक्टर और एसपी ने फूल चढ़ाकर गांधी जी को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भीलवाड़ा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू,एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, गांधीवादी विचारकों एवं आमजन ने पुष्पांजलि ओर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कलक्टर संधू ने महात्मा गांधी के जीवन एवं कार्यों को स्मरण किया। गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों सुना गया गया। रघुपति राघव राजा राम, “वैष्णव जन तो तेने कहिए” तथा “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” जैसे भजनों की सामूहिक प्रस्तुति हुई । कार्यक्रम में एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सचिव नगर विकास न्यास ललित गोयल, उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, गांधीवादी विचारक तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इससे पहले भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में सीएमएचओ ओर पीएमओ अरुण गौड़ की मौजूदगी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ ओर स्टूडेंट्स ने बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इसके बाद नगर विकास न्यास परिसर में न्यास सचिव ललित गोयल की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में न्यासकर्मियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *