भीलवाड़ा के शमशान में मनाया राम जन्मोत्सव:मसानिया भेरुनाथ मंदिर में 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन, मध्य रात्रि तक जोड़ों ने दी आहुतियां

राम जन्मोत्सव को भीलवाड़ा में बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया गया है। इसके तहत भीलवाड़ा के पंचमुखी शमशान में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर में 151 कुंडीय महायज्ञ किया गया है।यह आयोजन राजस्थान प्रदेश पहला ऐसा आयोजन है जहां शमशान में 151 कुंडीय महायज्ञ करके राम जन्मोत्सव को मनाया गया हो। शमशान में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के पंचमुखी मोक्ष धाम में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर परिसर में 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह महायज्ञ श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित किया गया जो देर शाम से लेकर मध्य रात्रि तक चला।151 कुंडीय महायज्ञ में 151 जोड़े बैठे जिन्होंने पंडित के मंत्रोच्चार के बीच पर आहुतियां लगाई । इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि राजस्थान प्रदेश और भारत देश भर में सुख शांति बनी रहे और किसानों की फसलों की उपज अच्छी हो इस कामना को लेकर इसको लेकर 151 कुंडीय में आहुतियां दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *