भीलवाड़ा में कोहरे और बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए भीलवाड़ा जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 1 से 5 तक के बच्चों का अवकाश बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया है। पहले तीन दिन अब दो दिन ओर बढ़ाए इससे पहले 6 जनवरी मंगलवार से तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया था भीलवाड़ा जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 8 जनवरी तक अवकाश के बाद आज नए आदेशों में पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए 10 जनवरी तक अवकाश को बढ़ाया गया है।भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 10 जनवरी तक रहेगा अवकाश जिला कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीत लहर एवं बढ़ती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा एक से पांच तक सभी स्टूडेंट के लिए आपदा प्रबंधन अधिकरण, भीलवाड़ा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भीलवाड़ा जिले में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट के लिए से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। टीचर्स को स्कूल आना होगा अवकाश के दौरान स्कूल स्टाफ अपनी उपस्थिति स्कूल में देंगे। आदेश की अवहेलना करने पर स्कूल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।


