भीलवाड़ा जिला गिव अप अभियान में अव्वल:3.22 लाख अपात्र लाभार्थी एनएफएसए सूची से हटे, ढाई लाख से ज्यादा पात्र जुडे़

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ‘गिव अप अभियान’ में भीलवाड़ा जिला अव्वल चल रहा हैं। जिले में अब तक 2 लाख 46 हजार 190 लोगों से ‘गिव अप’ करवाया गया है। यहां ईकेवाईसी के माध्यम से 75 हजार 824 लोग भी एनएफएसए योजना से हटे हैं। ऐसे में कुल 3 लाख 22 हजार 014 अपात्र लोगों को एनएफएसए योजना से हटाया गया। इन अपात्र लोगों के हटने से 2 लाख 55 हजार 317 पात्र, लेकिन वंचित लोगों को एनएफएसए योजना में जोड़ा गया है। ऐसे में एनएफएसए योजना से हटाये लोगों पर वहन होने वाली खाद्य, गैस, बीमा, चिकित्सा सब्सिडी से बचत होगी, वहीं दूसरी ओर नए एनएफएसए लाभार्थियों को इन चार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ‘गिव अप’ योजना के तहत चार पहिया वाहन मालिकों, सरकारी कार्मिकों, आयकर दाताओं और एक लाख से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों ने एनएफएसए लाभ का त्याग कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। गिवअप अभियान से आई समाज में जागृति
मिश्र ने बताया कि ‘गिवअप’ अभियान ने समाज में जागृति पैदा की है और लोग भारी संख्या में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ‘गिव अप’ कर सामाजिक कर्त्तव्य का निर्वहन कर मिसाल कायम कर रहे हैं। इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सोशियल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खाद्य विभाग के कार्मिकों एवं उचित मूल्य दुकानदारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गिवअप नहीं करने अपात्रों से होगी वसूली
विभाग ने एमएसपी. पर 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले लाभार्थी परिवारों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनकी जांच की जा रही है। वर्तमान में यह योजना 28 फरवरी 2026 तक के लिए है। 28 फरवरी 2026 तक स्वेच्छा से गिव अप नहीं करने वाले अपात्र लाभार्थियों से 1 मार्च 2026 से 30 रुपए 57 पैसे प्रति किलोग्राम गेहूं की दर से खाद्यान्न वसूली की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *