भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ने फहराया तिरंगा:बोले- लोकतंत्र सेवा से मजबूत होता है, रक्तवीरों का किया गया सम्मान

भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम डॉ प्रेम चंद्र बैरवा ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी केवल तारीख नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और कर्तव्यबोध का प्रतीक है। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। डिप्टी सीएम डॉ प्रेम चंद्र बैरवा ने कहा कि 26 जनवरी भारत माता के स्वाभिमान और लोकतांत्रिक चेतना का पर्व है। यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को यह याद दिलाता है कि सत्ता नहीं, सेवा ही उनका धर्म है और अधिकार नहीं, कर्तव्य ही उनकी पहचान है। हमारी सरकार मैदानों में काम करती है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-भागीदारी के जरिए लोकतंत्र को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार फाइलों में नहीं, मैदानों में चलती है और निर्णय जनता के बीच लिए जाते हैं, न कि बंद कमरों में। संविधान सर्वोपरि की भावना अपनाने का आह्वान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान सर्वोपरि की भावना को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने संगठन को जिले में और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा फहराकर गुब्बारे छोड़े गए जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि डिप्टी सीएम डॉ प्रेम चंद्र बैरवा और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति और समृद्धि की कामना की गई। रक्तवीरों का किया गया सम्मान समारोह के दौरान मानव सेवा में योगदान देने वाले रक्तवीरों को डिप्टी सीएम डॉ बैरवा और अन्य अतिथियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। रंगोली और मिठाई से हुआ समापन भाजपा कार्यालय परिसर में बनाई गई रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, महापौर राकेश पाठक और पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *