भीलवाड़ा महोत्सव 7 से 9 फरवरी तक होगा:जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन, तैयारियों को लेकर की बैठक

भीलवाड़ा महोत्सव 7 से 9 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। भीलवाड़ा महोत्सव 2025 के पोस्टर का शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नमित मेहता ने सभी अधिकारियों सहित विमोचन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मेहता ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियों पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। मेहता ने भीलवाड़ा महोत्सव के प्रचार प्रसार पर बल देते हुए महोत्सव में अधिकाधिक जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए| महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा, फूड फेस्टिवल, लोक नृत्य, स्टार नाइट म्युजिक फेस्टिवल, बुक फेयर, काइट फ्लांइग, फ्लोरल शो, पेट शो, लोकल टेलेंट हंट – गायन, वादन, नृत्य, मिमिक्रि, स्टेंडअप कॉमेडी ,खेल प्रतियोगिताएं जैसे कुश्ती, क्रिकेट एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव के दौरान एडवेंचर एक्टीविटीज जैसे हॉट एयर बैलून, जिप लाईन, वॉल क्लाइंबिंग व साईकिल रेस, आर्ट एग्जीबिशन आर्ट फेस्ट, इको वाक-इको वाच-बर्ड वाच, लोक रंग प्रतियोगिताएं, पेंटिंग, माण्डना रंगोली, मेंहदी, खाना खजाना, साफा-मूंछ प्रतियोगिता, चेयर, मटकी, चम्मच दौड़, रस्सा कस्सी एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। विमोचन के दौरान एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा, जिला परिषद सीईओ चन्द्रभान सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *