भीलवाड़ा पुलिस ने अवैध गारनेट के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अवैध रूप से चल रही सेपरेटर मशीनों को सीज किया है। साथ ही मौके से करीब 15 से 20 सेपरेटर मशीन और तीन ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। मामला पारोली ओर कोटडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार- यहां लंबे समय से अवैध गारनेट की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इस पर आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में टीम दबिश देने पहुंची। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध गारनेट का स्टॉक और 14 से 20 सेपरेटर मशीन जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भी सूचित किया है।


