भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत हमीरगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरड़ोद और सायला गांव स्थित बनास नदी में अवैध बजरी परिवहन ओर खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देकर दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सूचना के बाद नदी में दबिश आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया कि हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में बारात नदी में अवैध बजरी दोहन और खनन कार्य किया जा रहा था, इसकी सूचना मिलने के बाद आज पुलिस टीम ने नदी में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर खनन माफिया मौके से भागने लगे, इस दौरान पुलिस ने दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त कर लिए, चार जेसीबी मशीन बजरी माफिया ले भागे। अवैध खनन करने वालों में हड़कंप कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर थाने लाकर खड़े करवाए है और आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी है।


