भीलवाड़ा में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस कार्रवाई:थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 2 डंपर-2 ट्रैक्टर पकड़े, दो ड्राइवर गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी परिवहन और खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत भीलवाड़ा की शकरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली और दो डंपर जब्त कर अवैध बजरी परिवहन में शामिल दो डंपर ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। शकरगढ़ थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत शकरगढ़ थाना क्षेत्र में गठित टीमों ने थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान चार गाड़ियों को रुकवाया। जिसमें दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो डंपर जिस में अवैध बजरी परिवहन किया जा रहा था।पुलिस ने अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो डंपर जब्त करते हुए एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने दोनों डंपरों के ड्राइवर हंसराज ( 29 ) पुत्र सोजी लाल गुर्जर निवासी रामपुरिया बूंदी और सत्यनारायण ( 25 ) पुत्र मोतीलाल गुर्जर निवासी हिंडोली को गिरफ्तार किया है। ये थे टीम में शामिल अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करने वाली टीम में शकरगढ़ थाना प्रभारी हेमराज, एएसआई दिनेश कुमार,हेड कॉन्स्टेबल गुलाम नबी, कॉन्स्टेबल योगेश,लोकेश,रामराज और राजाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *