भीलवाड़ा में आज इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते कुछ एरिया में 4 तो कुछ एरिया में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। एईएन राममिलन यादव ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 और कुछ एरिया में दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यहां रहेगी बिजली गुल इनमें फतेह टावर, कोतवाली, मुरली विलास रोड, एलटीटी रोड, नगर निगम क्वार्टर गुरुद्वारा, सिंधु नगर, जूनावास, बीएसई मंदिर के आस पास, भोमियों की गली, मेहताब की ताल, बैरवा मोहल्ला, बहाला, नीलगारों की मस्जिद, गुलमंडी, जामा मस्जिद, नागौरी गार्डन, सर्राफा बाजार, महावीर पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नंबर-2, काबरा गली के आस-पास से संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 11 केवी आरसी व्यास फीडर से जुड़े आरसी व्यास सेक्टर 7 स्पर्श हॉस्पिटल के सामने, आरसी व्यास सेक्टर 5, श्रीनाथ सर्किल आस पास 11 केवी बिलिया फीडर क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा, कृष्णा विहार के क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।


