भीलवाड़ा में कंटेनर-ट्रेलर में टक्कर,डेढ़ घंटे फंसा रहा शव:ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक लगाए ब्रेक्र, व्यक्ति की मौके पर मौत

भीलवाड़ा के पुर हाईवे पर एक कंटेनर ट्रेलर से टकरा गया, हादसे में कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला इस दौरान मौके पर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए मामला पुर थाना क्षेत्र के पुर हाईवे का है, यहां एक भीषण सड़क हादसे में आगे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कंटेनर ट्रेलर से टकरा गया, हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को पुलिस ओर एम्बुलेंस कर्मियों ने बाहर निकाला। ड्राइवर कंटेनर की कैबिन में फस गया मृतक की पहचान अख्तर हुसैन पिता वजीर हुसैन निवासी मोहम्मद नगर मेवात के रूप में हुई,अख्तर अपने ट्रेलर को लेकर जा रहा था इसी दौरान पुर हाइवे पर उसके आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उसका कंटेनर ट्रेलर से टकरा गया।हादसे में कंटेनर की कैबिन बुरी तरह डैमेज हो गई ओर ड्राइवर उसमें फंस गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला सूचना पर पुर थाना पुलिस ओर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और करीब 1.30 घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया।आज परिजनों के आने बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया ओर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *