भीलवाड़ा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति शहर के लोगों में जागरूकता को लेकर भीलवाड़ा की यातायात शाखा में एक पहल की है। इसके तहत ट्रैफिक इंस्पेक्टर बाबूलाल के निर्देशन में यातायात थाने के बाहर पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता संदेश दिया और लोगों से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है। यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेश के अनुसार ट्रैफिक इंस्पेक्टर बाबूलाल के निर्देशन में यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा थाने के बाहर वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता संदेश दिया है।यातायात पुलिस की ओर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीट बेल्ट और हेलमेट के लिए गुलाब का फूल देकर समझाइश की गई। इसके बाद सख्ती बरतते हुए चालान बनाए जाएंगे। ट्रैफिक थाने के बाहर दिया गुलाब का फूल इसके तहत पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को गुलाब का फूल लेकर हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने सहित यातायात नियमों की पालना करने के लिए अपील की है।हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चालकों के लिए बहुत जरूरी है अगर सीट बेल्ट लगाएंगे तो गाड़ी के सभी फीचर काम करते हैं और हेलमेट भी सड़क हादसे के दौरान 80% इंजरी को कम करता है।सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए यह नियम काफी जरूरी है इसके लिए सभी को इसकी पालना करनी चाहिए।


