भीलवाड़ा में ट्रांसफार्मर चुराने वाली गैंग के 5 मेंबर गिरफ्तार:वारदात में काम में ली इको ओर पिकअप जब्त,रेकी के बाद करते चोरी- पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज से पकड़ा

भीलवाड़ा की शंभूगढ़ थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर (डीपी ) चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के पांच आरोपियों क गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से वारदात के काम में लिए ली दो गाड़ियों को भी जब्त किया है। यह था मामला शंभूगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कासनिया ने बताया कि 16 जनवरी को कनिष्ठ अभियंता हुरडा विशाल मीणा ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि उपखंड क्षेत्र में साइट पर लगे हुए ट्रांसफार्मर को अज्ञात व्यक्ति डैमेज कर उसमें से ऑयल और कोपर कोयल चुरा कर ले गए, इस रिपोर्ट पर विद्युत एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा टीम ने इनफॉरमेशन कलेक्शन, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास के बीटीएस लिए और उनकी डिटेल इन्वेस्टिगेशन करने के बाद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।पूर्व के अपराधों में चालान शुदा अपराधियों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी से हुलिया मिलान के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । पहले रेकी फिर वारदात पूछताछ इन्होंने बताया कि ये लोग वारदात से एक-दो दिन पहले एक गाड़ी से रेकी करके अपना टारगेट सेट करते थे और आने-जाने वाले कच्चे पक्के रास्तों को देखतेऔर सीसीटीवी कैमरे से बचकर निकलने वाले रास्ते को चुनते थे। रेकी करने के बाद ये अपनी गैंग के बाकी लोगों के साथ मिलकर एक ही रात में 4 से 5 ट्रांसफार्मर चोरी कर लेते थे। वारदात के काम में ली गाड़ियां जब्त चोरी करने के लिए रस्सी की सहायता ट्रांसफार्मर का पहले फ्यूज तोड़ते और रस्सी से इसको गिराकर ले जाते और सुनसान जगह पर इसे तोड़कर इसमें से तांबा निकल लेते ओर डैमेज ट्रांसफार्मर को वहीं फेंक देते थे। पुलिस ने वारदात के काम में ली गई एक और एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है।फिलहाल इन आरोपियों से डिटेल पूछताछ की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने ट्रांसफर चोरी करने के आरोप में प्रकाश (24) पिता नंदराम भील निवासी रायला , पंकज ( 24 ) पिता देवराज निवासी कावाखेड़ा भीलवाड़ा, किशन (19 ) पिता शंकर भील निवासी रायला, कन्हैया ( 31 ) पिता लक्ष्मण दास निवासी मांडल, विशाल (25) पिता सत्यनारायण निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शंभूगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कासनिया, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण, कांस्टेबल चेतन राम, अमरचंद, राजेंद्र, चेनाराम, दिनेश और हिंदू लाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *