भीलवाड़ा में दिनदहाड़े घर में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:कैश और सोने के जेवर बरामद, चोरी का माल खरीदने वाला भी दबोचा

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गंगापुर थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कैश और सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। शादी में गया था परिवार, सूना मकान बना निशाना गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि गंगापुर निवासी मंगल परिहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 5 दिसंबर को उसके परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि वह खुद स्कूल में ड्यूटी पर था। इसी दौरान दोपहर के समय उसके सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। किराएदार की सूचना पर सामने आई चोरी मंगल परिहर ने पुलिस को बताया कि उसके किराएदार ने फोन कर मकान के गेट और ताले टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच तीन युवक मकान में घुसकर चोरी करते नजर आए। कैश और सोने के जेवर ले गए चोर चोरों ने घर से 1.30 लाख रुपए कैश, सोने की एक अंगूठी, सोने की चेन पेंडल और दूसरे कमरे में रखे 8 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। इस रिपोर्ट पर गंगापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से पकड़े आरोपी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, टेक्निकल जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसके बाद तीन शातिर चोरों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया। चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस ने मकान में चोरी के आरोप में दुर्गा (30) पिता श्रवण बागरिया निवासी शंभूगढ़, कालूराम (20) पिता जगदीश निवासी शाहपुरा, रामस्वरूप (19) पिता श्रीलाल बागड़िया निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में बुद्धि प्रकाश (29) पिता नवरतमल सोनी निवासी विजयनगर अजमेर को भी पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों से डिटेल पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *