भीलवाड़ा में नदी में बहे 2 युवक, 1 डूबा:एक तैरकर बाहर निकला, दूसरे की तलाश में एसडीआरएफ का रेस्क्यू

भीलवाड़ा की बनास नदी में नहाने के दो युवक अचानक नदी के तेज बहाव में बह गए। एक युवक तैरकर बाहर निकल गया वहीं दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों को जब युवक के नदी में डूबने का पता लगा तो बड़ी संख्या में नदी किनारे भीड़ इकट्ठा हुई, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोर एसडीआरएफ की टीम ने इसकी तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का कोई पता नहीं लग पाया। ननिहाल आया था युवक मामला बीगोद थाना क्षेत्र का है। यहां रामनगर ( माताजी का खेड़ा ) गांव के पास से गुजर रही बेड़च नदी में शुक्रवार को ननिहाल आया युवक अपने दोस्त के साथ पानी में डूब गया। हादसे के बाद एक युवक बचकर बाहर निकल गया, जबकि दूसरा साथी पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची बीगोद थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से पानी में डूबे युवक की तलाशी शुरू की। एक बचकर बाहर आया, दूसरा डूबा बरुदनी चौकी कॉन्स्टेबल मीठालाल ने बताया कि समेलिया निवासी गोपाल कीर कचौलिया निवासी उदय पिता रमेश कीर (20 ) के साथ अपने ननिहाल रामनगर आया था, जहां दोनों दोस्त बेड़च नदी में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों पानी में डूबने लगे। जिसमें गोपाल तो बचकर बाहर आ गया, लेकिन उसका साथी उदय पानी में डूब गया। युवक के डूबने का जब ग्रामीणों को पता लगा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे जहां उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पर बिगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान मौके पर पहुंचे, मांडलगढ़ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम व स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया, काफी तलाश के बाद भी उदय का कई कोई पता नहीं चला,गहरा पानी ओर अंधेरा होने के चलते रात को रेस्क्यू रोकने के बाद आज सुबह से फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *