भीलवाड़ा शहर के बापू नगर एरिया में आज एक कुत्ता नवजात को मुंह में उठाकर ले जाता हुआ नजर आया,मौके पर बैठे कुछ लोगों ने कुत्ते को भगाया सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में शिफ्ट करवा जांच शुरू की । लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है,थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बापू नगर बंजारा बस्ती की ओर रहने वाले कुछ लोगों ने सूचना दी और बताया कि एक कुत्ता एक नवजात को मुंह में दबा कर ले जा रहा है और उन्होंने नवजात को कुत्ते से अलग कर कुत्ते को भगा दिया है। नवजात को मोर्च्युरी भिजवाया इस पर टीम मौके पर पहुंची नवजात दम तोड़ चुका था, इसे अस्पताल की मोर्च्युरी में भिजवाया साथ ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात वहां कैसे पहुंचा।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ये एरिया में खाली और सुनसान होने के चलते हो सकता है कोई नवजात को यहां फेंक कर गया हो। कोई फैंक गया या कुत्ते ने मिट्टी खोद कर निकाला वही कुछ लोगों का कहना है कि शायद किसी ने मृत नवजात को दफन किया होगा और कुत्तों ने मिट्टी खोदकर इसे बाहर निकाल लिया होगा ।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।


