भीलवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर वारदात में काम आ रहा लोडिंग टैंपो भी जब्त किया। पुलिस ने इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर नए लोडिंग टैंपो में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध डोडा चूरा लेकर रायला क्षेत्र से गुजरने वाला है। टेंपो रुकवाया तो डोडा चूरा मिला इस सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और लोडिंग टैंपो को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमे 2 व्हाइट कार्टन में अवैध डोडा चूरा मिला। थाने लाकर वेट करवाने पर यह 48 किलो का निकला। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर करन (22) पिता जगदीश कश्यप कठवारी निवासी आगरा यूपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ लाने ले जाने सम्बन्धित पूछताछ में लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


