भीलवाड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:लोगों ने फांसी के फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी,मामला दर्ज जांच शुरू

भीलवाड़ा के पटेल नगर में आज एक 16 साल की लड़के का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गई।मूलतः यूपी का रहने वाला यह लड़का पटेल नगर में अपने मौसा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।इसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हालांकि इसके मौत के कारणों का खुलता नहीं हो पाया लेकिन पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइड माना है। नीम के पेड़ से लटका मिला शव मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है यहां पटेल नगर में रहने वाले दीपक गंगवार ( 16 ) पिता राम किशोर गंगवार का शव थाना क्षेत्र में जंगल के पास नीम के पेड़ से लटका मिला।इधर से गुजर रहे लोगों ने जब युवक का शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाने के एएसआई रामेश्वर लाल और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे,पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतरवाकर कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को घर से कमर दर्द चेक करवाने निकला था दीपक अपने मौसा आशीष गंगवार के पास पिछले कुछ साल से रह रहा था और यहां 12th क्लास में पढ़ाई कर रहा था, परिजनों ने बताया कि दीपक मंगलवार सुबह घर से निकला था और उसने बोला था कि उसे कमर में दर्द और वो चेक करवाने जा रहा है। इसके बाद वो लोट कर नहीं आया।आज शाम उसका शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जान शुरू की है। इधर बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल की मोर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हुए ओर प्रदर्शन शुरु किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *