भीलवाड़ा में बारिश से मौसम हुआ सुहावना:तापमान में आई गिरावट, 3 दिन का अलर्ट जारी

भीलवाड़ा में शनिवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला, आसमान में काले बादल छाए और बिजली कड़कने के बाद शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ।
कुछ ही देर में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक हुई बारिश से लोगों को थोड़ी मुसीबत का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग ने भीलवाड़ा में 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसके चलते रविवार और सोमवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में लो प्रेशर सिस्टम एक्टिवेट होने के बाद कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। इसका असर भीलवाड़ा में भी देखा जा रहा है। मानसून की विदाई के बाद हुई बारिश
शहर में शनिवार शाम से ही हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा, रात करीब 8:30 बजे के बाद रिमझिम फुहार शुरू हुई जो अचानक तेज बारिश में बदल गई। शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि विभाग ने 28 सितंबर को मानसून की विदाई की घोषणा कर दी थी। इसके एक सप्ताह बाद शहर में फिर से बारिश दौर शुरू हो गया। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर का असर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम (वेल मार्क लो-प्रेशर) के असर के कारण से मौसम में बदलाव आया और बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार को अधिकत तापमान 32.6 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम 33.2 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को मध्यम से तेज बारिश होगी, वही तापमान में गिरावट होने से मौसम में हल्की ठंडक रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *