भीलवाड़ा में एक नवजात बच्ची का जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।ग्रामीणों ने जब बीच सड़क जानवरों द्वारा शव नोचते हुए देखा तो जानवरों को भगाया ओर पुलिस को सूचना दी। मासूम को कपड़े में लपेटकर प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फेंका इस मासूम नवजात को एक कपड़े में लपेट कर प्लास्टिक के कट्टे में डाल कर कोई बीच सड़क छोड़ गया। जंगली जानवर ओर कुत्तों की नजर इस पर पड़ी तो वे इसे कट्टे से निकालने ओर नोचने लगे। बच्ची जानवरों के द्वारा नोचे जाने से मरी है या कोई उसे मृत हालत में छोड़ गया इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका। सड़क पर मिला नवजात का जानवरों से नोचा शव मामला भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र का है, थाना क्षेत्र के नानुदिया और कमालपुरा गाव के बीच आज दोपहर एक नवजात मासूम का जगंली जानवरों द्वारा नोचा शव सडक पर देख कर, ग्रामीणों ने बनेड़ा पुलिस को दी। सुचना मिलन थाना प्रभारी पीताम्बर वैष्णव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे, बाद में जिला मुख्यालय से एमओबी टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल से प्रूफ जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सुरक्षित रखवाया 108 एम्बुलेंस की मदद से नवजात को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ओर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मृतक मासूम के शव को मोर्च्युरी में रखवाया ओर मामला दर्ज कर आज्ञात व्यक्ति ओर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


