भीलवाड़ा में युवक ने किया सुसाइड:मफलर से फांसी का फंदा बनाकर टेंट फिटिंग से झूला, पत्नी ने देखा तो मची चीख-पुकार

भीलवाड़ा में रहने वाले युवक ने मफलर से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। युवक ने टेंट फिटिंग से लटकर सुसाइड किया। पत्नी ने जब टेंट फिटिंग से झूलती उसकी लाश देखी तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतरवा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित गुलाब वाटिका का है। यहां रहने वाले एक युवक ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ये युवक पिछले 10 साल से अपने पत्नी के साथ गुलाब वाटिका में ही रहता और टेंट संबंधित मजदूर का काम करता था। 10 साल से शहर में ही रह रहा था सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज ने बताया -आज सुबह करीब 7.30 बजे जरिए फोन सूचना मिली कि गुलाब वाटिका में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक का नाम नरेंद्र पिता रामेश्वर मीणा (34 ) है जो मूल रूप से टोपा थाना शाहपुरा और हाल गुलाब वाटिका का निवासी है। ये युवक पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी के साथ गुलाब वाटिका में ही रहता और लेबर का काम करता था। पुलिस ने शव की फोटोग्राफी ओर वीडियोग्राफी करवा कर शव को फंदे से उतारकर जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *