भीलवाड़ा शहर में सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति धर्म एवं सामाजिक एकता के अभिव्यक्ति के लिए विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।विराट हिंदू सम्मेलनों को लेकर अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भजन संध्या एक शाम राष्ट्र के नाम आयोजित इसी के तहत माणिक्य नगर बस्ती, माली खेड़ा, कलकीपूरा, आमलियों की बाड़ी, नागौरी मोहल्ला और प्रताप मोहल्ला में बस्ती क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला।24 जनवरी शाम 7:30 बजे माणिक्य नगर चौराहे पर एक शाम राष्ट्र के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बस्ती वासी शामिल हुए ओर देश भक्ति के गाने ओर भजनों की प्रस्तुति हुई इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। चारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकली सुबह चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो चारभुजा मंदिर माली खेड़ा से शुरू हुई, माणिक्य नगर पार्क वाली गली मंगला चौक सुनार गली नागौरी मोहल्ला आमलियो की बाड़ी होती हुई ब्रिज कोर्ट माताजी मालीखेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन में बदल गई। इसके बाद एक संगत एक पंगत की भावना के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ। 15 जनवरी से कई गतिविधियां हुई आयोजन के सह संयोजक अमित सारस्वत ने बताया की संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ओर हिंदू समाज की रक्षा, हिंदू समाज के विकास के लिए पूरे देश भर में लगभग 50 हजार से ज्यादा हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है।इसी के निमित माणिक्य नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया,इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हुई जिनमें देशभक्ति की गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर शोभायात्रा के साथ ही धर्म सभा और उसके बाद महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा है। हिन्दुओं को संगठित करना एक मात्र उद्देश्य आयोजन के पीछे एकमात्र उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं तो हर सामाजिक समरसता के साथ-साथ में ओर कुटुंब प्रबोधन के साथ में जो हमारे पंच परिवर्तन है उन सबको साथ में लेते हुए संघ की विचारधारा को लेकर समाज को एकत्रित करके आगे बढ़ाना और संगठित करना, इसी उद्देश्य के साथ ये हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रतिभाओं का सम्मान किया गया संजय नगर क्षेत्र सह संयोजक हिमांशु शुक्ला ने बताया की हिंदू सम्मेलन के तहत आज के कार्यक्रम आयोजित किए गए है।जिसमें शोभायात्रा खेड़ा खुंट माताजी से शुरू हुई है और यह 2 घंटे पूरी बस्ती में भ्रमण करके सारस्वत समाज भवन पहुंची,यहां प्रतिभाओं का सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक संगत एक पंगत के तहत महाप्रसाद का आयोजन उसके बाद संपूर्ण बस्ती का एक संगत एक पंगत के तहत एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया है ।आयोजन का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित करना, संपूर्ण भारत देश में जो छोटे-छोटे क्षेत्र में कार्यक्रम हो रहे हैं ताकि बस्तियों का समावेश बढ़े और आपस में एक दूसरे में लोगों में सामाजिक सामंजस्य बढ़े ।


