भीलवाड़ा में व्यापारियों ने किया अतिक्रमण का विरोध:2 घंटे बाजार बंद रखा, प्रदर्शन किया; आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

भीलवाड़ा शहर में सोमवार को दिरा मार्केट व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों बाजार बंद रखा। साथ ही नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि स्टेशन रोड पर अतिक्रम बढ़ रहा है। इससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में बंद किया गया और प्रदर्शन किया है। कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं व्यापारियों ने कहा- लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण है। आवागमन बाधित रहता है। नगर निगम इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, इसके कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दुकान पर आने वाले ग्राहकों से करते हैं बदसलूकी इंदिरा मार्केट व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धन जेठानी ने बताया- आज इंदिरा मार्केट की यह हालत हो गई है कि कोई भी कस्टमर यहां पर आना पसंद नहीं कर रहा है। क्योंकि पुराने कपड़े बेचने वाले आगे सड़क पर बैठे रहते हैं। वे बदसलूकी करते हैं। व्यापारियों को धमकी देते हैं। भीलवाड़ा का इंदिरा मार्केट सबसे पुराना बाजार है लेकिन यह हालात बद से बदतर हो गए हैं। व्यापार 20% भी नहीं रह गया है। हमारी मांग है कि बाहर से आए इन अतिक्रमण कारियों को हटाया जाए, ताकि हमारी ग्राहकी वापस चल सके। जान-माल की धमकियां दी जाती है व्यापारी प्रकाश ने बताया- सोमवार को इंदिरा मार्केट व्यापार एसोसिएशन के सभी व्यापारी नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के पास आए। इंदिरा मार्केट व्यापारी इन कपड़े बेचने वालों से इतना आहत हो चुका है कि वह अपनी दुकान में प्रवेश नहीं कर पा रहा। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि व्यापारी अपनी दुकान बेचने के लिए मजबूर हैं। इन कपड़े बेचने वालों द्वारा हमें जान-माल की धमकियां दी जाती है। आज हम सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। हमारी मांग है कि हमें इस समस्या से निदान दिलाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *