भीलवाड़ा में संगम यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मारा चाकू:सेफ्टी इंचार्ज पर हमला करने घुसे थे, बीच-बचाव में हुआ घायल; हमलावरों की तलाश

भीलवाड़ा की संगम यूनिवर्सिटी के सेफ्टी इंचार्ज पर हमला करने की नीयत से कुछ लोग परिसर में घुस आए। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला पुर थाना इलाके का है। घटना बुधवार रात 8.30 बजे के आसपास हुई। घायल सिक्योरिटी सुपरवाइज़र रतनलाल जीनगर पुत्र सोहन ने बताया- मैं भीलवाड़ा के मंगरोप का रहने वाला हूं। बुधवार रात करीब 8:30 बजे सेफ्टी इंचार्ज विजेंद्र सिंह के पास रिश्तेदार कुटू बन्ना का फोन आया। कूटू ने फोन पर विजेंद्र सिंह को धमकाया और बहसबाजी करने लगा। कुछ देर बाद ही संगम यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर (मैस) हेमेंद्र सिंह, कुटू बन्ना, नारायण, नंदू व अन्य कुछ लोग यूनिवर्सिटी के गेट पर आए और विजेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे। विजेंद्र भागकर अंदर चला गया तो पीछा करते हुए हमलावर भी यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए। वहां भी वे विजेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। उस वक्त मैं वहीं था। मैंने बीच बचाव किया तो मुझे चाकू मार दिया। वे लोग लगातार विजेंद्र को गालियां दे रहे थे और मारपीट कर रहे थे। मैं बचाने पहुंचा ही था कि एक चाकू मेरी पसलियों में घुसा दिया। चाकू से घायल करने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमले में मैं और विजेंद्र दोनों घायल हो गए। हमें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में लाया गया। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रतनलाल को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। हमले और चाकूबाजी की सूचना पर पुर थाना पुलिस और मांडल डिप्टी मेघा गोयल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां घायल रतनलाल के बयान लिए। फिलहाल पुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू की है।घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *